Posts

Showing posts with the label कविता

"दास्तान-ए-इश्क" भाग-1(कविता)

Image
उठाया हूँ फिर से कलम अपने जज्बात लिख रहा हूँ। हाँ मैं फिर से बेवफा सनम की औकात लिख रहा हूँ।। पहली बार देखा उसे, कुछ अजीब से आहट हुई। बोलने का दिल किया लेकिन, दिल मे घबड़ाहट हुई।। हसीनाएं बहुत थी अगल बगल, लेकिन वो कुछ खास थी। बयां नही कर सकता शब्दो मे, कुछ ऐसी एहसास थी।। लेकर उसकी यादों को, दिल की बात लिख रहा हूँ। हाँ मैं फिर से बेवफा सनम की औकात लिख रहा हूँ।। फिर एक दिन नजरें मिली उससे, वो देख कर मुस्कुराई थी। आंखों में एक चमक लेकर, वो नजर झुका शरमाई थी।। दोस्त की शादी का माहौल था, खुशियों की वो रात थी। लूडो खेलने के बहाने, हो रही हमारी बात थी।। मुहब्बत की बढ़ी कहानी, यादगार वो रात लिख रहा हूँ। हाँ मैं फिर से बेवफा सनम की औकात लिख रहा हूँ।। नहीं पता क्यों, पर मैं अंदर से थर्राया था। जब पहली बार उसको, सीने से लगाया था।। महीने बीत गए, मुहब्बत की कस्ती यू हीं चलती रही। दिलों में प्यार की कलियां, तेजी से खिलती रही।। अब यहाँ से मैं कहानी का बदलते हालात लिख रहा हूँ। हाँ मैं फिर से बेवफा सनम की औकात लिख रहा हूं।। बात है उस दिन की, जब वो मिलने की इच्छा जताई थी। सुन कर जगमग हुई मेरी दुनिया, बांछे

"मां भारती"

Image
  उत्तर में पग हिमालय, पूरब में ब्रह्मा के पुत्र, पश्चिम में ऊंचा सरदार खड़ा, दक्षिण में सागर पांव पखारती, जय भारती, मां भारती, जय भारती, मां भारती । जब ! हुणो ने हुडदंग मचाया, यूनानो ने चूमी थी धरा, तब! गुप्त-मौर्या ने शस्त्र उठाया, लहू से लाल किया था धरती, जय भारती, मां भारती, जय भारती, मां भारती । अंग्रेजो ने उधम मचाया, पानी सर ऊपर आया, भगत-लक्ष्मी ने शीश चढ़ाया, सीना ताने खड़ा रहा अहिंसक-शांति, जय भारती, मां भारती, जय भारती, मां भारती । सिंधु-हुगली-नर्मदा-कावेरी का जल, वादियों से फूलो का हार, निच्छावर कर अपना संसार, स्वयं का बलिदान करू हे भारती, जय भारती, मां भारती, जय भारती, मां भारती । Written by #atsyogi  (16/02/2021)

"हताशा/उलझन"(कविता)

Image
तुम्हारी पलकें झुकी हुई हैं पता नहीं क्यूं उदास हो तुम।  है कैसा गम जो तुम्हे सताये पता नहीं क्यूं उदास हो तुम।।  चिल्लाये होंगे सब मिलके शायद चांद हुआ बहरा-बहरा।  है जुगनू फिर भी आस जगाये पता नहीं क्यूं उदास हो तुम।।  नेमतें तुम कितनी कमा लो चार दिन की है जिन्दगानी।  है खाली जाना समय बताये पता नहीं क्यूं उदास हो तुम।।  फूल गुलाबां सजे हैं गुलशन पेड़ बबूलां भी उगते सहरा।  है कैसा मंजर मन में बसाये पता नहीं क्यूं उदास हो तुम।।  जानता है तू भली तरह से तेरा रहनुमा तुझे लूट लेगा।  है कैसा भय फिर तुझे डराये पता नहीं क्यूं उदास हो तुम।।  🙏संतोष ही सबसे बड़ा धन है, वही सुख है 🙏 Written by  ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

"मन के तार"(कविता)

Image
छेड़ो मत मन के तारों को  कोई राग निकल आयेगा ॥  सुबह हो गयी शाम हो गयी  चाहत भी अंजान हो गयी  सब कुछ अब तो सुख चुका है  तबियत भी बेईमान हो गयी  झिलमिल आँखो का आंसू भी  पानी बन कर निकल आयेगा ॥ सपने तो सपने होते हैं  सपने कब अपने होते हैं  बंद है मुट्ठी तबतक मोती  खुलने पर कितने होते हैं  पाँव हैं लंबे छोटी चादर  फटकर पाँव निकल आयेगा ॥ सावन में आती हरियाली  पतझड़ में सूखी है डाली  बासंती मधुमास देखकर  झूमि रही कोयल मतवाली  आंगन फूट रहा है यौवन ,  बरबस फाग निकल आयेगा ॥ सुख -दुःख आँख मिचौली खेले  धूप -छांव भी  गठरी खोले  सच्चा क्या है क्या है झूठा  दोनो एक तराजू तोले हानि-लाभ का जीवन -लेखा ,  इक दिन सही निकल आयेगा ॥ Written by  ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

"एतबार"(कविता)

Image
हर  लम्हें   में   खुद   को  मारा   करतें   है जब  कभी  अकेले  में तुम्हें  याद  करतें है   मिलने  की ख़ुशी  बात  करनें  की  हसरतें लिएँ आज भी अपना वक़्त बर्बाद करतें है तुम्हे   क्या   पता   मोहब्बत   क्या   चीज़  तुम्हारे  वादों पर अब भी एतबार  करतें है बेजुबान  दिल को अंधेरे में  रख  कर सच  की बजाय  झूठ पे झूठ हम बोला करतें है तुम्हें  फुर्सत  कहा  हमारा हाल  पूछने की अब तो  हम  मौत  का  इंतज़ार  करतें  है Written by  नीक राजपूत

"किताब मेरी दोस्त"(कविता)

Image
किताब  है  मेरी  सबसे  अच्छी   दोस्त   और  मेरे  जीवन  की  रौशनी  किताब ने जीना  सीखाया  किताब  ने बोलना   सिखाया मेरे सभी  सवालों का जवाब है  विचारों  के   युद्ध  मे  सबसे   बड़ा   अस्त्र है किताब एक अनमोल उपहार  है  किताब  जो  हमें  एकांत  समय में   हमारा   साथ  देती  है  खुद को  बोझ  बनने से बचाती है  किताब  एक ऐसी    यात्रा है जिस पथ पर बिना  पाँव रखें चाहा सफर  कर सकतें है  किताब है   जीवन की सही पेहचान इसका मूल्य रत्नों, खरा  सोना  से  भी  अधिक है   क्योंकि   किताब    अंतःकरण    को  उज्ज्वल  करतीं   है  किताब  हमारी   सोच का  नज़रिया   बदल  सकती है  किताब  से  बढ़कर  वफादार   दोस्त    दुनिया में और कोई  नही किताबों के बिना जीवन  जैसे  बिन आत्मा शरीर   किताब जीवन का आधार है में लोगों से अधिक किताबों से प्यार करता हूँ Written by  नीक राजपूत

"सँगीत"(कविता)

Image
 सँगीत  हर  दुःख  का ईलाज़  सँगीत  हर   मर्ज़   की    दवा  सँगीत  हर दिल  की आवाज़ सँगीत  जीवन     का     अंश  सँगीत  एक   अच्छा     दोस्त  सँगीत   सफऱ     का   सहारा सँगीत  दुनिया  का   खजाना सँगीत  दिल बेहलाने की रीत सँगीत  शब्दों    का     सँसार  सँगीत  देश     की    संस्कृति  सँगीत  एक अनोखी  साधना  सँगीत   सकारात्मक    ऊर्जा Written by  नीक राजपूत

"इतिहास गवाह है"(कविता)

Image
मानव हीं मानव पर दोषारोपण मढ़ते आया है नफरत मित्रवत किस्से से  इतिहास गढ़ता आया है! है सर्वविदित इतिहास भूतकालीन कागज पर बड़े -बड़े योद्धा भिड़े सरहद-ए जमीं के दो गज पर !! कपटी -कपट से  विजय को पाए कुकृत्य कर्म और घृणा  फैलाये !! कितने बन बैठे बादशाह सतरंजी दाव आजमा कर प्रतिद्वंदी को किये पराजित तीर-ए घाव लगा कर !! प्रत्यक्ष है प्रमाण दिखता अजर-अमर कहानी में भीरू-सर्वनाश हुए दुश्चिंतन, नादानी में  आत्महत्या कर बैठे बाद--आत्मग्लानि में!! अतीत के पन्नों की चमक स्वर्णिम अक्षर-अक्षर अंकित कालजयी पद्चाप धमक भयभीत और सशंकित !! शूल भरे पथ पर अग्रसर भोर ,दोपहर ,साँझ ,निशा लहू से लथपथ घायल पग  लेकिन मनः जय की जिजीविषा!! कितनों ने भोगा  दंड कठोर कितनों ने भागा  शीघ्र रणछोड़ !! कितनों ने तोड़ा हिम्मत से  उद्देश्य -पथ के अवरोध  कितनों ने कुनीतियों का  जीवन-पर्यंत किया विरोध !!

"मोहलत"(कविता)

Image
ओ समय के परिंदे कुछ मोहलत दे दे हो सके तो मीत बनके कुछ नसीहत दे दे!! कुछ दबी हुई जज्बातें कुछ अनकही सी बातें मन कहता  कि बोलूं दिल कहता  ना बोलूं !! किसकी बातें सुनूँ मैं कौन सी राहें चुनूँ मैं एक तू ही सच्चा साथी पढ़ तू ही दिल की पाती! कुछ चाहती हूँ लिखना जो पढ़ने लायक हो कुछ चाहती हूं पढ़ना जो लिखने लायक हो !! गड़ाती हूँ नजर नितांत दोपहर दिख जाए कुछ ऐसा जो सीखने लायक हो!! अपने अवगुणों से हर रोज झगड़ती हूँ  बड़े गहनता से  अन्तर्मन में झाँकती हूँ आज हुआ क्या असर किस हद तक गए निखर कौन सी बुरी आदतें  अब छूटने लायक हो !! थमने की मोहलत दे  रूह-प्रवाह को क्षुधा-उदर रहित मन की चाह को !! ना उम्मीदी की बाहों में साया दे उम्मीद का तू पग-पग पर रोड़े राहों में हौसला दे जय हिंद का तू एक बार गले लगा ले  अपना मुझे बना ले तेरा होकर सदा रहूँगी कोई शिकवा नहीं करूंगी मत देना सीख बुरी की  सर झुकने लायक हो !! Written by  वीना उपाध्याय

"वक्त की हर शै गुलाम'(कविता)

Image
ज्यों हवाओं का रुख ,बदलता रहे पल पल, कभी उमस भरी होती वो कभी लगे शीतल, धूल भरी होती कभी वो ,कभी बहती निर्मल, लू के थपेडों से यूँ कभी बदन को करे घायल,  मिज़ाज के साथ जो चलते, होते वही सफल, दुखी होते वो कभी,खुद जिद में जाते निकल। ।1। ये वक्त भी बहुरुपिया सा बदले अपनी शकल, इंसाँ संग देता जो ये,कांटे भी बनते सरस फल, घूरे के दिन बदलते,ज्ञानी भी होते दिखे पागल, रंक भी हो जाते राजा बंदरों से सिंह हुए घायल, बसंत से रूठी खुशबू ,बरखा से हार गया बादल, समझदारी उसी में है,समय के साथ बहता चल। ।2। Written by  ओमप्रकाश गुप्ता बैलाडिला किरंदुल, दंतेवाड़ा, छ0ग0

"प्यार का फूल खिला था मुझमें"(कविता)

Image
छिड गयी ,जब से वो बात बन्धन की, कुछ सलोने सपन आने लगे थे मुझमें। उपवन में छू लेता जब भी कलियों को, अजीब सी गुदगुदाहट लगती है मुझमें। गुमसुॅ हो जाता उन चर्चा के खयाल पर, भ्रमर ,भी वो गीत सुनाने लगे थे मुझमें। ।1।         पहली मुलाकात मेरी जब से हुई तुमसे,         तभी से प्यार का फूल खिला था मुझमें।         चितवन को समझा, झुके इन नयनों ने,         दिल भी बगावत, करने लगा था मुझमें।         गेसुयें लहराई गालों पर,पहली नजर में          डसा ऐसा,बस नशा छा गया था मुझमें। ।2। Written by  ओमप्रकाश गुप्ता बैलाडिला किरंदुल, दंतेवाड़ा, छ0ग0

"वो दौर था…… ये दौर है। "(कविता)

Image
वो दौर था, विचार पारदर्शी भले न था, दृष्टि भी वैश्विक भले न थी, परपीड़ा में  वेदनाएं तो थी आपस में संवेदनायें तो थी, वाणी में लरजता थी, रिश्ते में वर्जनायें थी, वैसे सीमित साधन ,जरूर थे, पर ज्ञान साधना में मगरूर थे, समुचित ज्ञानार्जन की निष्ठा थी, बाधा में  नियति की आस्था थी, व्यस्तता बावजूद सुकून के पल ढूंढते थे, बडी बाधाओं में भी धैर्य से काम लेते थे, पूजा के बहाने पेडों की सुरक्षा होती थी, ग्रास के बहाने पशु प्रेम परीक्षा होती थी, ये दौर है, ये विचार पारदर्शी भले हैं,  वैश्वीकरण के भाव भले हैं, परपीड़ा की वेदनाएं चली गई, वे सारी संवेदनायें भी छली गई, वाणी भी शुष्कित हो गई, वर्जना अपरिभाषित हो गई , अब साधनों की कमी नहीं, सो ज्ञान की गति थमी नहीं,  नियति के सहारे कुछ नहीं,  पशु पेड की रक्षा कुछ नहीं, सुकून के पल प्रायः खत्म हुए, अधीरता चतुर्दिश बढ गये। Written by  ओमप्रकाश गुप्ता बैलाडिला किरंदुल, दंतेवाड़ा, छ0ग0

"चिकित्सक दिवस"(कविता)

Image
इस जगत के सम्पूर्ण चिकित्सक, श्रद्धापूर्वक हम हैं नतमस्तक प्रणाम मेरी स्वीकार करो  बस इतना सा उपकार करो!! देवरूप में मान तुमको  हर प्राणी करता है आदर सम्मान, रोग व्याधि से मुक्ति दिला कर तुम देते हो अभयदान !! कर जोर कर आग्रह करती हूं मैं बारम्बार, तुम हो  विधाता ,जीवन दाता सुन लो मेरे सरकार!! ऊपर वाला जन्म देता है मगर नीचे का  कर्ता धर्ता हो तुम , मरणासन से खींच लाते हो दुःख, विषाद ,और  रोग हर्ता हो तुम !! चरक, सुश्रुत और जीवक चिकित्सक बड़े महान थे,  नई पीढ़ी ज्यादा विकसित हो उनके बड़े अरमान थे !! तुम हो उनके भावी पीढ़ी उनको और आदर मान दो उन महापुरुष रूपी ईश्वर को निष्ठापूर्वक दिल से सम्मान दो  वर्तमान के विकट घड़ी में  महामारी का घाव बड़ा है, कोविड जन जन के जान पर हाथ धो कर  पीछे पड़ा है !! इस धरा पर तुमसे बड़ा कोई नहीं जान का रखवाला  है, कुछ व्यभिचारी मानव इस  नाम को कलंकित कर डाला है!! अंतिम अनुनय है हमारी तुम सदा कर्मपथ पे अग्रसर रहना, अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए ,हम सबकी भी करना!!  अब तुम्हीं हो नईया ,तुम्हीं  खेवैया, तुम्हीं हमारी रक्षा कवच हो, इस दुनियां के झूठ ,छल के कारवां में 

"पिता"(कविता)

Image
घर का मुखिया  होता है पिता।  घर परिवार का होता है रचयिता।। ये घर के बोझ को कम  करते है सारा दुख  के समय में ढाल  बनके परिवार  को देते हैं सहारा।। ये बाहर  से लगते  हैं  सख्त  लेकिन  अंदर  से हैं नरम।  अपने बच्चों पे जब मुसीबत  आती है तो सबसे पहले लगाते हैं मरहम। । अपने घर परिवार के खातिर खुद  की  इच्छाओं  को करते है कुर्बान।  कम है जीवन  मे इनकी जितना भी करे गुणगान। । मां देती है संस्कार।  तो पिता  सिखाते हैं क्या है जीवन  का आधार। । ये घर-परिवार  के प्रति  रहते हैं ईमानदार।  हर पल दुआ  करते हैं सदा हरा रहे मेरा परिवार। । ये जीवन  के बगिया की रक्षा करते हैं बनके माली। ये अपने बच्चों  के जीवन  में लाते हैं  सदा खुशहाली। ।  पिता अपने बच्चों के जीवन  को करते हैं  रोशन।  पिता की आशीर्वाद  से ही बच्चों का सफल  होता है जीवन। । बच्चों को ये देते हैं जीवन मे ज्ञान। परिवार  की रखते है सदा मान।। पिता ईमानदारी से करते हैं अपना काम  पिता के चरणों  मे मेरा सत् सत्  प्रणाम। । Written by  यज्ञसेनी साहू

"ज़ख़्म"(कविता)

Image
मुझे इल्म नहीं  उनके ज़ख्मों का  जो घायल होते रहें  मेरी तिमारदारी में  मरहम लगाते लगाते  मेरे ज़ख्मों पर  खुद ही ज़ख्म बन गए  बेखबर रहें हम अब तलक  ज़ख़्म उनका नासुर बन गया  इंतजार रहा होगा उन्हें  मेरे ठीक होने का  और अब वो खुद बीमार हो गए  इल्म नहीं था उनके जख्मों का  वरना ............................... हम अपनी जान ही ले लेते  मगर उन्हें दर्द नहीं देते । Written by  सरिता कुमार

"बाजीगर"(कविता)

Image
बैठी हूँ आसमाँ तले सामने लहरों का बाजार है, उन्मादित लहरों के दिखते अच्छे नही आसार हैं। उफनाती लहरों से कह दो राह मेरी छोड़ दे, बैठी हूँ चट्टान बन कर रुख अपना मोड़ ले । ज्वार भाटा से निकली प्रचंड अग्नि का सैलाब हूँ, हैवानियत को जलाकर खाक करने वाली आग हूँ। बार बार  पटकी  गयी  हूँ  अर्श  से  मैं  फर्श  पर, बार बार  टूटी  हूँ  टूट  कर  बिखरी  हूँ  मैं। खो दिया  है  सब  कुछ  जिसने  इस  जमाने मे , कभी  न  दम  लगाना  तुम   उन्हें  आजमाने में । गिर जो  गए  जमीं  पर  उन्हें  कमजोर न समझना, ऊंची  उड़ान  की  ये  तैयारी  होगी  उनकी। गिर कर  उठने  वालों  की दिशा  होती कुछ और है, खो कर  पाने  वालों  का नशा  होता कुछ  और है। गिर कर उठने  की  जिसमे  है  हिम्मते  जिगर, वही  है इस  जहाँ  का  दरियादिल  बाजीगर। Written by  मंजू भारद्वाज

"मेरा नमन"(कविता)

Image
एक नमन मेरा उन लोगों को  जो हल समस्या का ढूंढ रहे  मलहम बनकर भरते गमों को  जिस मार्ग से निकल पड़े  एक नमन मेरा उन लोगों को एक नमन मेरा उन लोगों को जो हल समस्या का ढूंढ रहे|| पेड़-पौधों कोई जल बचाते कूड़ा-कचरा बीन रहें  सड़कों के गढ़ढ़े भरते कोई तो  हेलमेट जग में बाँट रहे  एक नमन मेरा उन लोगों को एक नमन मेरा उन लोगों को जो हल समस्या का ढूंढ रहे|| निशुल्क शिक्षा देते-दिलाते  सक्षम न जिनके माँ-बाप रहे  गोद भी लेते देख भविष्य   जीवन उसका संवार रहे  एक नमन मेरा उन लोगों को एक नमन मेरा उन लोगों को जो हल समस्या का ढूंढ रहे|| सेवा करते वृद्धजनों की  गरीबों में, चादर-कंबल बाँट रहे  भंडारे हर रोज है करते  न जग में अब कोई भूखा रहे एक नमन मेरा उन लोगों को एक नमन मेरा उन लोगों को जो हल समस्या का ढूंढ रहे|| एक नमन मेरा लोगों को  जो रक्षक बन तैयार खड़े  प्राण गँवाते देश की खातिर  सीमा पर बन ढाल खड़े  एक नमन मेरा उन लोगों को एक नमन मेरा उन लोगों को जो हल समस्या का ढूंढ रहे|| पशु-पक्षियों की सेवा करते अनमोल प्रयास जो करते रहे होती, विलुप्त प्रजातियों की उनको चिंता समर्पित खुद को करते रहे एक नमन मेरा उन लोगों क

"रचना"(कविता)

Image
छोटी  सफलता  में खुश हो, कहां तेरा ध्यान है ये  तो तेरा  पहला  कदम है, छूना  आसमान है सब बैठे रहे, तुमने  अंधे को सड़क  पार कराई काम छोटा था,पर लक्षित हैं,इरादे तेरे महान हैं अभी तो बादल पार किए हैं बहुत  दूर जाना है परों  को संभाले  रखो, चांद तक तेरी  उड़ान है अमृत  दूसरों को  दे कर, उनका  गरल पीते हो तुम  नहीं रुकने  वाले हो, यह हमारा  ऐलान हैं वाह, अपनी आंखों में बसाते  हो गैरों के आंसू बातें  तेरी बातें नहीं, ये तो खुदा  का फरमान है रोज तुम  जीते हो ओर  मरते हो औरों के लिए तेरा समग्र व्यक्तित्व, इंसानियत  का अरमान हैं बेशक  मुझे पूरा यकीन है  तेरी काबिलियत पर भेद दोगें  लक्ष्य तुम, हाथों में  तेरे तीर कमान है हश्र हमने देखा कंस का,रावण का,सिकंदर का मिट्टी हो गये,फिर इंसान  को काहे का गुमान हैं मेरे सारे दोस्त अरबों में खेल रहे हैं, बेईमानी से  मैं इन  सब  से  मालामाल हूं मेरे पास  ईमान है Written by  कमल श्रीमाली(एडवोकेट )          नेहरु काॅलोनी फालना           जिला पाली राजस्थान

"एक नई शुरुआत करते हैं"(कविता)

Image
अंधियारी रात को अलविदा बोल उगते सूरज के साथ में एक नई शुरुआत करते हैं  फिर से जिंदगी का आगाज करते हैं पुराने रिवाजों की बेड़ियां तोड़ लोगों की सोच से आगे बढ़कर जिंदगी को नया आयाम देकर  फिर से एक नई शुरुआत करते हैं लोगों के उलाहाना से दूर कानों में रुई ठूंस कर सब को नजरअंदाज करके फिर से एक नई शुरुआत करते हैं तुम चल सको तो साथ चलो राहों में मेरे हमसफ़र बनो मंजिल तलाशने का सफर एक नई शुरुआत करते हैं Written by  कमल  राठौर साहिल

"खरपतवार"(कविता)

Image
गली के नुक्कड़ से लेकर हुक्मरान के ताज तक दूर दूर तक जहां तक मेरी नज़र जाती है चारों दिशाओं में खरपतवार  दीमक की तरह  मुल्क को चाट रही है अंदर ही अंदर  देश को खोखला कर रही है मैं बहुत प्रयास करता हूं इस धधकते ज्वालामुखी को  शांत करने के लिए। जिस दिन यह ज्वालामुखी फूटेगा मैं स्वयं बुद्ध की राह पर चल पड़ूंगा मेरी दिशा मोक्ष प्राप्ति कि नहीं खरपतवार को जड़ से  उखाड़ फेंकने की होगी। मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा जब तक यह मुल्क  अपने पुराने आवरण में  नहीं आ जाता जब तक यह मुल्क सोने की चिड़िया  नहीं बन जाता  मैं खरपतवार जड़ से  उखाड़ता रहूंगा अपनी अंतिम सांस तक Written by  कमल  राठौर साहिल