"योग से निरोग जीवन"(कविता)

रोज सुबह जो ये काम हो जायेगा।

योग से निरोग जीवन हो जायेगा।।

मात्र कल्पना की उड़ान मत भरना।

तोड़ी मेहनत करना तो हो जायेगा।।


योग हमसे,दुनिया भर में योग हो जायेगा।

इतिहास के पन्नो में योग लिखा जायेगा।।

न बी पी न सुगर त्वचा में निखार आ जायेगा।

योग ही वो दवा है जो काम आ जायेगा।।


विश्व को योग दिया भारत ने।

विश्व मे गुड़गान गाया जाएगा।।

गुरु और ज्ञान दिया भारत ने।

सफल विश्व का मार्ग हो जायेगा।।


खुशियों की सुगन्ध बयार बहायेगा।

स्वस्थ हो जीवन जो योग अपनायेगा।।

मूल मंत्र जीवन का हो जायेगा।

योग जो जीवन मे अपनायेगा।।


21,जून को योग दिवस मनाया जायेगा।

क्या नेता,क्याअभिनेता,

 वो भी योग करता पाया जायेगा।।

योग से हर रोग संतुलित हो जायेगा।

हर मनुष्य स्वस्थ हो जायेगा।।

Comments

Popular posts from this blog

"जिस्म़"(कविता)

"बेटियाँ"(कविता)

"उसकी मुस्कान" (कविता)

"बुलबुला"(कविता)

"वो रात" (कविता)