"विश्व योग दिवस"(दोहे)

विश्व योग दिवस दिनांक 21,06,2021 के अवसर पर ,सभी भारत वासियों को शुभ शुभ बधाई।पर्याप्त दूरी बनाकर प्रातः काल योग करें,सूर्य नमस्कार करें,सभी स्वजनों के निरोगी रहने की मंगल प्रार्थना करें।आपके लिये निम्न दोहे,,,,


तन की कसरत सब करें,मन की करे न कोय।

मन से योगा जो करे,दुख काहे को होय।।


साँस खींचकर रोकिये,साँस छोड़िये यार।

बीस बार जो भी करे,कभी न हो बीमार।।


जल सेवन नित भोर कर,चलो मील दो मील।

सुंदर कद,काठी रहे,बदन न होवे ढील।।


डनलप गद्दा छोड़िये,लेटो तख्ता भूमि।

भोर पहर कसरत करो,घूमो दिन भर झूमि।।


मेहनत इतना कीजिये,बहे पसीना पीठ।

पेट,बदन सुडौल बने,मन होवे निर्भीक।।

वरिष्ठ कवि लेखक
साहित्य सम्पादक

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"जिस्म़"(कविता)

"बेटियाँ"(कविता)

"उसकी मुस्कान" (कविता)

"बुलबुला"(कविता)

"वो रात" (कविता)