"जीने की राह"(कविता)

 जीवन जिन्दादिली का नाम  है,

इस जीवन मे करना अच्छा काम है।।


अगर जीवन मे बुलन्द हौसले हो,

उसे ही मिलता मुकाम  है।

जीवन जिन्दादिली का नाम है,

इस जीवन  में करना अच्छा काम है।।


जो दुख मे संयम रखे वही सही इन्सान है।

सही काम कर के जो मिलती खुशी ,

वही पे भगवान  है।।

जीवन जिन्दादिली का नाम है,

इस जीवन  में करना अच्छा काम है।।


अच्छाई के बगिया मे रहती ,

खुशियों की जान है।

इन्सान अगर सही रास्ते पर चले,

तो बढ़ती उसकी शान है।।


जीवन जिन्दादिली का नाम है,

इस जीवन  में करना अच्छा काम है।।


जीवन मे कोई चुक हो जाए ,

तो इन्सान हो जाता बदनाम है।

जो झूठ को करे तिरस्कार ,

वहीं सच्चाई  होती मेहरबान है।।

जीवन जिन्दादिली का नाम है,

इस जीवन  में करना अच्छा काम है।।

इस दुनिया में हर इन्सान ,

मां की देन और उसकी जान है।

मां की सिख से ही इन्सान ,

जग में बनता महान है।

सच की राह अपनाए  ,

मां देती यही  पैगाम है।।

जीवन जिन्दादिली का नाम है ,

इस जीवन  में करना अच्छा काम है।।

Written by यज्ञसेनी साहू

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"जिस्म़"(कविता)

"बेटियाँ"(कविता)

"उसकी मुस्कान" (कविता)

"बुलबुला"(कविता)

"वो रात" (कविता)