"करोना से भी लड़ जाएगे"(कविता)
कदम है लड़खड़ाते
घर में ही रुक जाएंगे
हे आजाद देश के नागरिक
करोना से भी लड़ जाएगे
जैसे लड़के लोगों ने
देश को आजादी दिलाया था
वैसे ही हम भी
करोना से लड़ जाएगे
देश को आजादी दिलवाने
के लिए लोगों ने
हाथ में तलवार को उठाया था
करोना से लड़ने के लिए
छोटे-मोटे काम ही तो करने हैं
हाथ में सैनिटाइजर
मुंह पर मास्क लगाएंगे
कुछ दिन घर मैं ही समय बिताएंगे
2 गज की दूरी का पालन कर जाएंगे
इस बार भी मिलकर कदम बढ़ाएंगे
साथ में सोशल डिस्टेंसिंग
का पालन कर जाएंगे
है खुराफाती दिमाग
घर में ही रह कर कुछ कर जाएंगे
है आजाद देश के नागरिक
करोना से भी लड़ जाएगे।
Written by #लेखिका_नेहा_जायसवाल
nice... superb......
ReplyDelete