"हौसला बुलन्द रख"(कविता)

हौसला बुलन्द रख 

तूफान थम जायेगा। 

कुछ घड़ी की बात है 

ए दर्द कम जायेगा। 


साहसी हैं जो कभी 

पतवार छोड़ते नहीं। 

बीच भवर में कभी 

नाव मोडते नहीं। 


रुख आँधियों का मोड दे 

चट्टान बन जायेगा। 

कोरोना की मजाल क्या 

जो मेहमान बन जायेगा। 


सावधानी रखें 

सलाह मानते रहें।

एक दूसरे का 

हाल चाल जानते रहे। 


तकलीफ कम  होगी 

आराम मिल जायेगा। 

हौसला आफजाई से 

काम बन जायेगा। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"जिस्म़"(कविता)

"बेटियाँ"(कविता)

"उसकी मुस्कान" (कविता)

"बुलबुला"(कविता)

"वो रात" (कविता)