Posts

"बावले सपने 2020" (कविता)

Image
सो गया था, हा हा मै खो गया था, इन बावले सपनो में। जब जगना था तब नहीं जगा, अँधेरी रातो को अपना समझा। इसने ठगा या उसने ठगा, पता नहीं किसने ठग। हा, मै उसका हो गया था, हा हा मै खो गया था , इन बावले सपनो में। अब सूरज भी नया है, इसकी लालिमा भी नयी है, बावले सपने भी अब धूमिल है , लक्ष्य भी ज्ञात है, हा, अब नई शुरुवात है। मत याद दिलाओ उन पुराने लम्हो को, आज सुबह मै सूरज को देख कर रो रहा था। हा, मै सो गया था, हा हा मै खो गया था, इन बावले सपनो में। Written by #atsyogi  

"गलतियाँ" (कविता)

Image
  हृदय में कई प्रशन छोड़ जाती है गलतियाँ किसी से हो जाती है गलतियाँ तो किसी की महान होती है ___ तो किसी को बर्बाद करती है ___ तो किसी की ना - समझ होती है ___ तो किसी से कराई जाती है ___ तो किसी ने प्रेम में की ___ तो किसी ने नफ़रत में की ___ तो किसी की शस्त्र है ___ तो किसी की व्यवहार है ___ कोई करता है गलतियाँ तो कोई कराता है ___ तो कोई मजबूर होता है करने को ___ तो कोई हमेशा करता है ___ तो कोई नफ़रत में करता है ___ तो कोई प्रेम में करता है __ तो कोई बर्बाद हो गया करके ___ तो कोई महान बन गया करके ___ तो कोई यु ही नहीं करता ___ क्या है ये गलतियाँ क्या फूलो जैसी सुगन्धित होती है ___ तो क्या फलो से रसीली होती है ___ तो क्या मजबूरी में होती है ___ तो क्या मै हमेशा करता हूँ ___ तो क्या मैंने नफ़रत मे की वो __ तो क्या वो प्यार मे करता था __ तो क्या वह बर्बाद हुआ करके __ तो क्या उसकी अंतिम थी वो __ क्यों की उसने वो अंतिम गलतियाँ तो क्यों किसी से हो जाती है ___ तो क्यों उसने बर्बाद की दुसरो को करके __ तो क्यों वह संभल नहीं सकता था करने से पहले ___ तो क्यों विधाता ने बनाई ये ___ तो क्यों अमिट होती

"वो रात" (कविता)

Image
शाम होते ही घबरा सा गया मैं, की अब क्या होगा मेरे जीवन में। सोचा, समझा, आगे बढ़ा, गीरा, उठा, दोबारा गीरा, उठा, अँधेरी रात(रात्रि) में। सुबह होते ही याद आया, की वो रात(रात्रि) कितनी लम्बी थी, की वो रात(रात्रि) कितनी लम्बी थी। Written by #atsyogi

"बच्चे की अभिलाषा" (कविता)

Image
मेरी लेखनी में गलत शब्द है या शब्द गलत लिखने दो ना परेशा क्यों हो लिखा हुआ शब्द मार्कर से लिखी थोड़ी है। मेरी चित्रकारी में आकाश नीला है या पीला बादल हरा है या सफ़ेद नदिया मैली है या साफ चित्रकारी करने दो ना परेशा क्यों हो एक चित्र है हकीकत थोड़ी है। मेरी सुझाव में शहद खट्टी है या कच्चे आम मीठे फलो के राजा आम हो या पपीते मुझे बताने दो ना परेशा क्यों हो हर सुझाव मानना जरुरी थोड़ी है। मेरी इरादे बहुत बड़े हो या छोटे बहुत मजबूत है या लचीले मुझे बुनने दो ना परेशा क्यों हो इरादे तो इरादे है कोई पक्की मकान थोड़ी है। मेरी मंजिल लम्बी हो या हो दो गज दुरी कल मिले या लग जाए जिंदगी पूरी लड़खड़ाने दो ना परेशा क्यों हो ये तो पहली कदम है आखरी थोड़ी है। मुझसे गलतिया होती है या करता हु गलतिया करने दो ना परेशा क्यों हो इसी से तो सीखूंगा आखरी थोड़ी है। Written by #atsyogi

"अंतिम मुलाकात " (कविता)

Image
आपको खोने या ना होने का ग़म तो है मुझे, जाने से पहले तो एक मुलाकात जरूरी थी । आपके सारे सपने अब मेरी अमानत है, बस उन सपनों के बारे में एक बात जरूरी थी । आपके पास कुछ मजबूरी तो रही होगी, वहां जाने की, फिर भी मुझे तो बतानी जरूरी थी । मै मानता हूं कि, अंतिम समय में अकेले से हो गए थे आप, फिर भी मै ये सोचता था कि, मेरी साथ तो जरूरी थी । मुझे पता था कि, हमेशा आपको लोगो ने इस्तेमाल किया, ये बात कितनी बार बोल चुका था, लेकिन इस बात को समझनी जरूरी थी । मै हमेशा सोचता था कि, मै रहूं या ना रहूं घर पर आप तो है न, इस बात को तो समझनी जरूरी थी । Written by #atsyogi

नवरोज पत्रिका, पुरस्कार तथा नगद राशी

Image
  नवरोज पत्रिका तथा नवरोज Family में आपका स्वागत है।  नवरोज पत्रिका मेरे द्वारा यानी  #atsyogi  द्वारा सम्पादित की जा रही है जिसके माध्यम से 21 वी० शताब्दी के लेखक-लेखिकाओं के लिए एक छोटी शुरुवात "Baby Step" है। इस पत्रिका में सभी वर्ग, धर्म सम्प्रदाय तथा सभी उम्र के लेखक-लेखिकाओं का स्वागत है। कोई भी व्यक्ति विशेष अपनी रचनाये WhatsApp के माध्यम से +919818256528 पर भेज सकते/सकती है। उनके/उनकी रचनाओं को 24 घंटे के अंतराल में इस पत्रिका पर स्थान दी जाएगी।  नवरोज पत्रिका से जुड़े लेखक-लेखिकाओं को वर्ष के अंत में पुरस्कार तथा कुछ नगद राशी द्वारा सम्मानित किया जायेगा जो मुख्यतः होगी।  Best Female Writer Of The Year By Navaoj Award or (BFWYN Award). Best Male Writer Of The Year By Navaoj Award or (BMWYN Award). People Choice of the Month by Navaroj for Female Certificate or (PCMNF Certificate). People Choice of the Month by Navaroj for Male Certificate or (PCMNM Certificate). पुरस्कार के मानक आधार लेखक-लेखिकाओं के Viewer पर आधारित है जैसे की कोई लेखक या लेखिका की 1 कविता या क